तालिबान ने जारी किया ‘ग्रेटर अफगान’ MAP, पाकिस्तान के 3 हिस्से शामिल
बलूचिस्तान: पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच पहले से ही तनाव चल रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अफगानिस्तान के उप-आंतरिक मंत्री मोहम्मद नबी ओमारी एक सरकारी कार्यक्रम में ग्रेटर अफगानिस्तान का नक्शा दिखाते नजर आते हैं. यह कार्यक्रम 28 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में हुआ था, जो पाकिस्तान की सीमा के पास है.
वीडियो में सैन्य वर्दी पहने दो बच्चे मंत्री को एक ढाल भेंट करते दिखते हैं. इस ढाल पर अफगानिस्तान का नक्शा बना है, जिसमें पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान के इलाके भी शामिल हैं. इसी वजह से यह नक्शा विवाद में है और इसे ग्रेटर अफगानिस्तान कहा जा रहा है.
इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान फिलहाल युद्धविराम का पालन कर रहे हैं. कुछ हफ्ते पहले दोहा वार्ता के बाद भी तालिबान ने साफ कहा था कि वह डूरंड रेखा को अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं मानता. अफगानिस्तान का कहना है कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद अब भी बाकी है, जबकि पाकिस्तान का दावा है कि यह मुद्दा बहुत पहले सुलझ चुका है और डूरंड रेखा ही असली सीमा है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना