क्या चीन और पाकिस्तान से भारत का रहस्यमय इलेक्ट्रोमैग्नेटिक युद्ध चल रहा?
नई दिल्ली। क्या चीन और पाकिस्तान से भारत का रहस्यमय इलेक्ट्रोमैग्नेटिक युद्ध चल रहा है या युद्ध की तैयारी है? कुछ बातों से इसके संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, भारत ने मुंबई फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रीजन (एफआईआर) में जीपीएस हस्तक्षेप को लेकर नोटम जारी किया है, जो अरब सागर तक फैला हुआ है। यानि, इस क्षेत्र में कोई हमारी जीपीएस क्षमता को हैक कर रहा है, जाम कर रहा है यानि उसमें हस्तक्षेप कर रहा है। ये क्षेत्र भारत के सबसे व्यस्त हवाई मार्ग में आता है इसीलिए नोटम को इलेक्ट्रोमैग्नेटिक युद्ध शुरू होने के बहुत बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
आशंका इसकी हैं कि क्या कोई हमारे क्षेत्र में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक युद्ध के द्वारा हमारी क्षमता की जांच कर रहा है? या फिर हम खुद अपनी क्षमता का टेस्ट कर रहे हैं? इससे पहले नई दिल्ली में भी भारत ने ऐसा ही नोटम जारी किया था। जीपीएस संबंधित नोटम का मतलब होता है कि इस क्षेत्र से जो हवाई जहाज गुजरने वाले हैं, उनका जीपीएस सिग्नल जाम होगा, वे जीपीएस सिग्नल खो देने वाले है।
नई दिल्ली के बाद मुंबई में ऐसा होने का मतलब है कि भारत अब इलेक्ट्रोमैग्नेटिक, यानि विद्युत चुम्बकीय युद्ध की दुनिया में प्रवेश कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऐसा होने का मतलब है कि या भारत अपनी सुरक्षा को मजबूत कर रहा है, शायद भारत ने आधुनिक युद्ध में नये खतरों का पता लगाया है या इस वक्त भी चीन और पाकिस्तान के साथ हमारा किसी तरह के अदृश्य युद्ध चल रहा है, या हम खुद अपनी क्षमता का टेस्ट कर रहे हैं। भारत के जीपीएस हस्तक्षेप नोटम जारी करने का ऐसे ही कुछ मतलब समझ में आते हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना