बिहार राजनीति में भूचाल, JDU स्पीकर ने दिया BJP को अल्टीमेटम
बिहार | बिहार में स्पीकर पद पर बीजेपी और जेडीयू दोनों दावा कर रही है. सूत्रों ने ये बड़ी जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक, बातचीत कर रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है. जेडीयू चाहती है कि अगर बीजेपी स्पीकर पद ले तो फिर एक ही डिप्टी सीएम बनाए. जेडीयू नहीं चाहती कि बिहार में दो डिप्टी सीएम हों. बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 नवंबर को होगा पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होना है. इस बीच आज (18 नवंबर) को सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ गांधी मैदान पहुंचे और शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया|
कल बीजेपी के विधायक दल की बैठक
बिहार में कल बुधवार (19 नवंबर) को दिन अहम होने वाला है. कल बीजेपी के विधायक दल की बैठक होनी है. इस बैठक में बीजेपी के विधायक दल का नेता चुना जाएगा. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को इस बैठक लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. पटना में बीजेपी के दफ्तर में सुबह 10 बजे बैठक होगी|
कल ही एनडीए के विधायक दल की बैठक भी हो सकती है. इस बैठक में एनडीए के विधायक दल का नेता चुनाव जाएगा. जिस नेता का चुनाव होगा वो राज्यपाल के पास विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगा. एनडीए में जेडीयू और बीजेपी के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी शामिल है|
सीएम के लिए नीतीश कुमार का नाम फाइनल!
सूत्रों की मानें तो सीएम पद के लिए बीजेपी और जेडीयू में सहमति हो चुकी है. नीतीश कुमार का नाम फाइनल माना जा रहा है. लेकिन सरकार में अन्य मंत्रालयों को लेकर चर्चा जारी है. सीएम पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी पहले ही अपनी सहमति दे चुके हैं|
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना