बीजेपी के विधायक कृष्ण कुमार मुश्किल में, मारपीट की FIR दर्ज
बिहार | पूर्णियां जिले के बनमनखी विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के खिलाफ एक युवक ने थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया है. युवक ने विधायक और उनके अंगरक्षक के खिलाफ बनमनखी थाने में आवेदन दिया है. घटना के संबंध में रामनगर फरसाही पंचायत वार्ड-8 के रहने वाले संजीव कुमार ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि 27 नवंबर 2025 को रात साढ़े 8 बजे हनुमान नगर मनोज मिल के पास पक्की रोड के बगल में मोटरसाइकिल लगाकर अपने कर्मी से बातचीत कर रहे थे |
इसी बीच बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि जीवछपुर की ओर जा रहे थे. वही गाड़ी पास आने पर विधायक ने उससे उसका नाम पता पूछा, फिर विधायक के कहने पर अंगरक्षक ने उसके साथ गाली गलौच की. जब उसने गालीगलौज का विरोध किया, तब विधायक के आदेश पर उनके दोनों अंगरक्षक उसके साथ मारपीट करने लगे |
दोनों तरफ से शिकायत के बाद होगी कार्रवाई
दोनों मारपीट करते हुए जमीन पर गिराकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. इसका इलाज उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी जाकर कराया. वहीं पूरी घटना से विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने इंकार किया है. उन्होंने बताया कि जब वे रास्ते से गुजर रहे थे तभी सड़क किनारे मोटरसाइकिल लगाकर खड़े संजीव कुमार ने उन्हें जातिसूचक शब्द से पुकारा |
जब उसे समझाने का प्रयास किया तो वह अंगरक्षक से उलझ गया. फिर धक्का-मुक्की शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों के पहल पर झगड़े को छुड़ाया गया.घटना के संबंध में बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है, जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी |
पहले दर्ज हो चुके हैं क्रिमिनल केस
49 साल के विधायक ऋषि, नीतीश कुमार की अगुवाई वाली कैबिनेट में बिहार के पर्यटन मंत्री भी रह चुके हैं. ऋषि के एफिडेविट के मुताबिक, उन पर अभी तक कोई क्रिमिनल केस नहीं चल रहा है, जबकि 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान उनके खिलाफ दो क्रिमिनल केस और 2015 के विधानसभा चुनावों के दौरान छह क्रिमिनल केस दर्ज किए गए थे |
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना