बिटकॉइन की कीमत धड़ाम! क्रिप्टो निवेशकों की टेंशन बढ़ी
क्रिप्टो करेंसी | करेंसी बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है. दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन के भाव भी लगातार गिर रहे है. गुरुवार, 20 नवंबर को भी बिटकॉइन लाल निशान पर ट्रेड कर रही है.
बिटकॉइन का भाव शुरुआती कारोबार में 92,000 डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया था. क्रिप्टो बाजार में निवेशकों को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा हैं. निवेशकों को अक्टूबर महीने से जारी गिरावट से लेकर अब तक 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है. आइए जानते हैं, इस गिरावट की मुख्य वजह और आज का क्रिप्टो प्राइस....
क्यों हो रही है गिरावट?
अमेरिकी सरकार द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं कम होने से निवेशक क्रिप्टो पर अपना दांव लगाने से बच रहे है. साथ ही लगातार हो रही बिकवाली भी गिरावट का एक कारण हो सकती है. पिछले 5 दिनों से लगातार स्पॉट बिटकॉइन ETF से पैसों की निकासी की जा रही है.
जिससे क्रिप्टो बाजार पर दबाव बड़ गया है. बिटकॉइन की कीमतों में जारी गिरावट ने तो 7 महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. 18 नवंबर को बिटकॉइन 90,000 डॉलर से नीचे के ट्रेडिंग लेवल पर पहुंच गया था. क्रिप्टो बाजार में छोटे निवेशकों की भागीदारी कम हुई है. हालांकि, बड़े निवेशक अभी भी बाजार पर भरोसा बनाए हुए हैं.
क्रिप्टो का आज का प्राइस
क्रिप्टो की कीमतों की जानकारी देने वाले वेबसाइट के अनुसार गुरुवार, 20 नवंबर को बिटकॉइन 92,577.82 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. एक महीने की कीमतों की तुलना करें तो, इसमें 14.16 फीसदी की गिरावट है. एथेरियम 3,035.42 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था, जो कि 21.44 प्रतिशत की गिरावट है. वहीं सोलाना क्रिप्टो करेंसी 143.71 डॉलर पर कारोबार कर रही थी.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना