आजम खान ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, राजनीतिक रिश्तों में बढ़ी गर्माहट
Azam Khan Meets Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे, जहाँ उन्होंने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। अपने बेटे अब्दुल्लाह के साथ अखिलेश के आवास पहुंचे आजम खान ने 45 मिनट तक नेताओं के बीच बातचीत की। यह मुलाकात खास इसलिए रही क्योंकि हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद यह आजम का दूसरी बार सपा प्रमुख से मिलना था।
मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “न जाने कितनी यादें संग ले आए, जब वो हमारे घर आए। यही मेलमिलाप हमारी साझा विरासत है।” उन्होंने आजम खान और अब्दुल्लाह के साथ तस्वीरें भी साझा कीं।
आजम खान ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मुलाकात राजनीतिक नहीं, बल्कि पुरानी रिश्तों की थी। हमें पता नहीं था कि सरकार का काम क्या होता है, हमने हमेशा लोगों का सहारा बनने की कोशिश की। आज भी मेरे आने का मकसद यही है कि दिखा सकें कि इस धरती पर कुछ लोग जिंदा हैं। कई लोग बिना दिल के काम कर रहे हैं, लेकिन मुलाकात के बाद कुछ रोए भी।”
जेल से बाहर आने के बाद आजम ने कहा कि बिहार चुनाव में प्रचार करने की इच्छा है, लेकिन असुरक्षित माहौल के कारण यह नहीं कर सकते। उन्होंने जंगल राज और हालात पर चिंता जताई।
सियासी माहौल में आजम और अखिलेश की यह मुलाकात पार्टी में फिर से गर्माहट लाने वाली है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल पुराने रिश्तों का सम्मान है, लेकिन यूपी की सियासत और आगामी चुनावों के लिए इस मुलाकात का संदेश भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना