एम्स का नया कदम: डिजिटल बुकिंग से कमरों का आवंटन तुरंत
नई दिल्ली | एम्स नई दिल्ली ने दूर-दराज से आने वाले मरीजों को ठहरने की बेहतर सुविधा देने के लिए एक बड़ा बदलाव किया है. अब एम्स ने विश्राम सदन में कमरे आवंटन की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया है. रविवार को एम्स निदेशक प्रो. एम. श्रीनिवास ने इस संबंध में एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया. नई व्यवस्था के तहत श्री साईं विश्राम सदन और राजगढ़िया विश्राम सदन में मरीजों और उनके रिश्तेदारों के लिए कमरे की बुकिंग अब ऑनलाइन सिस्टम के जरिए की जाएगी. यह व्यवस्था पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर काम करेगी.
कमरे की उपलब्धता चेक करने के लिए लिंक
नई व्यवस्था के तहत मरीजों को कमरे के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित विश्राम सदन में रिपोर्ट करना होगा, ताकि प्रक्रिया शुरू की जा सके. कमरों की उपलब्धता की जानकारी ऑनलाइन डैशबोर्ड के लिंक पर देखी जा सकेगी.
[https://appointment.aiims.edu/vishram-sadan/dashboard]
(https://appointment.aiims.edu/vishram-sadan/dashboard)
एम्स के अनुसार डिजिटल सिस्टम से पारदर्शिता में वृद्धि होगी, गलतियों में कमी आएगी और काम भी तेज होगा. इससे मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक सेवा मिल सकेगी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना