इंफोसिस का तिमाही बोनस जारी, कर्मचारियों ने जताई असंतुष्टि—औसत पेआउट हुआ कम
व्यापार: आईटी क्षेत्र की कंपनी इंफोसिस ने सिंतबर तिमाही के लिए प्रदर्शन-आधारित भुगतान की घोषणा की। इसके तहत कर्मचारियों को उनके पात्र राशि का औसतन 75 प्रतिशत बोनस दिया है। हालांकि कर्मचारियों के अनुसार यह बोनस पिछली तिमाही में दिए गए बोनस से थोड़ा कम है।
किस आधार पर मिल रहा कितना बोनस?
इस तिमाही बोनस चक्र के दौरान जॉब लेवल 4 के कर्मचारियों को प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग प्रतिशत में बोनस मिला है। कंपनी के स्टाफ के मुताबिक, 'उत्कृष्ट' रेटिंग वालों को 83%, 'प्रशंसनीय' वालों को 78.5% और 'अपेक्षाओं पर खरे उतरने वाले' श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों को 75% बोनस दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि जॉब लेवल नीचे होने पर पेआउट में गिरावट देखी गई, हालांकि सभी पात्र श्रेणियों का औसत 70.5% से 83% के बीच रहा।
इस बार का बोनस पिछली तिमाही से कम है- कर्मचारी
कुछ कर्मचारियों ने बताया कि इस तिमाही में उनका बोनस अप्रैल-जून की अवधि में मिले बोनस से 5 से 7% कम है। उस तिमाही में, इन्फोसिस का औसत भुगतान 80% रहा, और व्यक्तिगत भुगतान 75% से 89% के बीच रहा।
कंपनियों ने इन कर्मचारियों को भी दिया बोनस?
कंपनी ने इस बार जॉब लेवल 4, 5 और 6, जिनमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर, टीम लीडर और सीनियर मैनेजर शामिल हैं तक बोनस बढ़ाया है। कुल 3.23 लाख कर्मचारियों में इन स्तरों का बड़ा हिस्सा शामिल है। इन सभी समूहों को उत्कृष्ट, प्रशंसनीय, अपेक्षाओं पर खरे उतरने वाले और एक गैर-लागू श्रेणी में बांटकर बोनस के लिए योग्य माना गया।
आंतरिक संचार में कहा गया है कि कर्मचारियों के प्रदर्शन और योगदान के आधार पर तय किया गया है। कंपनी ने डिलीवरी मैनेजरों को अपनी-अपनी टीमों में मूल्यांकन के मुताबिक बोनस बांटने की जिम्मेदारी दी है। कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कंपनी ने लिखा कि इंफोसिस की यात्रा का अहम हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। इन्फोसिस ने बताया है कि बोनस की राशि नवंबर महीने के वेतन में जोड़ी जाएगी।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना