नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, कार्यक्रम स्थल पर होगी पैनी नजर, होगी 500 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती
रायपुर। New Year 2026: नए साल के जश्न को देखते हुए रायपुर पुलिस तैयारियां कर रही है। शहरभर में होने वाले कार्यक्रमों पर पैनी नज़र रखी जाएगी। वहीं रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार बिना अनुमति शराब परोसने वाले होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी पुलिस सख्ती बरतेगी।
रायपुर एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, ऐसे सभी आयोजन जहां शराब परोसे जाएंगे उनके आयोजकों को संबंधित थाना में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देकर अनुमति प्राप्त करना होगा। ऐसे लोग जो शराब पीए हुए हैं उन्हें घर तक पहुंचने की जिम्मेदारी आयोजक की होगी। आयोजन से संबंधित कर्मचारियों की जानकारी भी पुलिस ने मांगी है, ताकि यदि कोई व्यक्ति क्रिमिनल एक्टिविटी का हो तो उस पर कार्रवाई की जा सके।
New Year 2026: इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में वाहन जब्त कर चालकों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। राजधानी के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बेरिकेटिंग और स्टॉपर लगाकर लगातार जांच की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना