Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा और विराट कोहली का अगला मैच कब और किस टीम से?
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत टीम इंडिया के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली की धमाकेदार बल्लेबाजी से हुई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले राउंड में अपनी राज्य टीमों मुंबई और दिल्ली के लिए शतक जड़कर जीत दिलाई और फैंस का दिल भी जीत लिया. अब सभी की नजर इस पर है कि ये दोनों सितारे अगला मैच कब खेलेंगे. बीसीसीआई के निर्देश के मुताबिक, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के सभी खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में कम से कम दो मैच खेलना जरूरी है. रोहित और विराट ने पहले मुकाबले में हिस्सा लिया, इसलिए अब दूसरे राउंड में भी उनके मैदान पर उतरने की उम्मीद है. दोनों ने अपनी उपलब्धता पहले दो मैचों के लिए पहले ही कन्फर्म कर रखी है |
रोहित-विराट का अगला मैच कब?
टूर्नामेंट का दूसरा राउंड 26 दिसंबर को खेला जाएगा. रोहित शर्मा मुंबई की टीम के साथ उत्तराखंड के खिलाफ जयपुर में एक्शन में नजर आएंगे. यह मैच जयपुर के अनंतम क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह 9 बजे से शुरू होगा. पहले मैच में जयपुर के फैंस ने रोहित का खूब स्वागत किया था, ऐसे में इस बार भी स्टेडियम में जोश भरपूर रहने की उम्मीद है |
वहीं, विराट कोहली दिल्ली की ओर से गुजरात का सामना करेंगे. यह मुकाबला बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर होगा और सुबह 9 बजे से शुरू होगा. पहले मैच की तरह यह भी बंद दरवाजों के पीछे खेला जा सकता है, लेकिन विराट की फॉर्म देखते हुए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों की यह वापसी घरेलू क्रिकेट को नई ऊर्जा दे रही है, साथ ही टीम इंडिया की वनडे तैयारी भी मजबूत हो रही है. इन दोनों खिलाड़ियों को अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है |
पहले मैच में जमकर चला बल्ला
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले राउंड में रोहित शर्मा सिक्किम के खिलाफ खेलने उतरे. इस मुकाबले में उन्होंने 94 गेंदों में 155 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनकी इस पारी में 18 चौके और 9 छक्के शामिल रहे, जिसके चलते मुंबई ने ये मैच 8 विकेट से जीत लिया. दूसरी ओर, विराट कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ जमकर रन बनाए. उन्होंने 101 गेंदों पर 131 रनों की शानदार पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 3 छक्के देखने को मिले |
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना