ठंड को देखते हुए अलाव और गरीबों के बीच कंबल की व्यवस्था सरकार अविलंब करें- अरुण यादव
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि राज्य में बढ़ती हुई भीषण कड़ाके की ठंड को देखते हुए बिहार सरकार अविलंब सभी चैक-चौराहा एवं स्लम बस्तियों में जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था करें। साथ ही गरीब, निर्धन परिवारों के बीच गर्म कपड़े और कंबल मुहैया कराने की व्यवस्था करें। राजद प्रवक्ता ने कहा कि भीषण कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के कारण प्रदेश में गरीबों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। समय रहते कड़ाके की ठंड को देखते हुए अविलंब सरकार युद्धस्तर पर गरीबों के बीच कंबल और जगह-जगह अलाव जलाने की पूरी व्यवस्था नहीं करेगी तो गरीब आदमी की ठंड के कारण मौत भी हो सकती है। यदि ठंड के कारण प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की मौत होती है तो उसकी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना