"CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का 'ऑरेंज अलर्ट', इन जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी
CG Cold Wave Alert: छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का कहर जारी है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ऐसे कई इलाके हैं, जहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. राजधानी के साथ-साथ अमरकंटक और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है.
छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठूरन
गुरुवार की सुबह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों में तापमान में और गिरावट आने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है.
पेंड्रा में 7 डिग्री लूढ़का पारा
अमरकंटक में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जबकि पेंड्रा में पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. सुबह के समय अमरकंटक के रामघाट, माई की बगिया, श्रीयंत्र मंदिर सहित कई इलाकों में बर्फ जैसी जमी ओस दिखाई दी, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर में ढका नजर आया. इस नजारे को देखकर सुबह दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु और स्थानीय लोग ठिठुर गए.
IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने 19 दिसंबर यानि आज प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग,कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही,बिलासपुर, मुंगेली और बालोद में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना