सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, लेकिन ग्रीन को झेलना पड़ा 7.2 करोड़ का झटका
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर आईपीएल 2026 ऑक्शन में छप्परफाड़ पैसा बरसा है. इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में बाजी केकेआर ने मारी | कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी को 25.20 करोड़ में खरीदा. इतनी बड़ी रकम हासिल करते ही कैमरन ग्रीन ने आईपीएल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है " वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क के नाम था, जिन्हें केकेआर ने ही 24.75 करोड़ में खरीदा था | हालांकि कैमरन ग्रीन को इतनी बड़ी रकम हासिल करने के बावजूद 7 करोड़ 20 लाख का नुकसान भी हो गया है |
कैमरन ग्रीन को तो नुकसान हो गया
कैमरन ग्रीन को केकेआर ने खरीदा तो 25.2 करोड़ में लेकिन इस खिलाड़ी को 7 करोड़ 20 लाख का नुकसान हो गया है. ग्रीन को बीसीसीआई के एक रूल की वजह से ये नुकसान झेलना पड़ेगा. दरअसल बीसीसीआई ने ऑक्शन के लिए रूल बनाया है कि किसी भी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम नहीं मिलेगी. उससे ऊपर जो भी पैसा उन्हें मिलेगा वो बीसीसीआई के पास जाएगी और वो रकम खिलाड़ियों के वेलफेयर में खर्च होगी |
कैमरन ग्रीन पर लगाया इन टीमों ने दांव
कैमरन ग्रीन पर दांव लगाने के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने पैडल उठाया. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच जंग का आगाज हुआ. 13.4 करोड़ का दांव लगाने के बाद राजस्थान इस रेस से बाहर हो गई. केकेआर से लोहा लेने चेन्नई सुपरकिंग्स आई और उसने 25 करोड़ तक कैमरन ग्रीन का पीछा किया लेकिन अंत में केकेआर ने 25.2 करोड़ में बाजी मार ली |
आईपीएल में दो ही खिलाड़ी ग्रीन से महंगे
आईपीएल इतिहास में सिर्फ ऋषभ पंत औरश्रेयस अय्यर ही कैमरन ग्रीन से महंगे खिलाड़ी हैं. पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ में खरीदा था, जबकि श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था |
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना