बिहार में धर्म के नाम पर भीड़ हिंसा: मोहम्मद अतहर हुसैन की दर्दनाक मौत
इस बदलते दौर में लोगों के रहन सहन का तरीका लगातार बदल रहा है. ऐसे में इस कलयुगी दुनिया में जहां एक ओर अच्छे लोग है वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी है जिन्होंने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी है. ऐसा ही एक मामल बिहार के नवादा जिले से सामने आया है, जिसने लोगों के दिलों को दहला कर रख दिया है. दरअसल 5 दिसंबर को भीड़ की हिंसा में बुरी तरह घायल हुए मोहम्मद अतहर हुसैन (40) की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत से दो दिन पहले, 7 दिसंबर को पीड़ित ने कैमरे पर अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें उसने अपने साथ हुई अमानवीय यातना का खुलासा किया.
धर्म पूछकर शुरू हुआ हमला
पीड़ित के अनुसार, 4 से 5 लोगों ने उसे घेर लिया और एक कमरे में ले जाकर उसकी पैंट उतारकर धर्म की पहचान की. इसके बाद उस पर बेरहमी से हमला किया गया. आरोप है कि हमलावरों ने गर्म रॉड और लोहे की छड़ से वार किया, सिर फोड़ दिया और उंगलियां तोड़ दीं. लाठी, डंडे और ईंटों से उसे लगातार पीटा गया.
गला दबाया, कान काटे, अधमरा छोड़ा
अपने बयान में अतहर हुसैन ने बताया कि हमलावर उसके सीने पर चढ़कर गला दबाने लगे. प्लायर से उसके कान काटे गए और इतनी मारपीट की गई कि वह बेहोश हो गया. इसी दौरान किसी ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया.
छह दिन बाद टूटी सांसें
इलाज के दौरान छह दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद अतहर हुसैन की मौत हो गई. वह मूल रूप से नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र का रहने वाला था और नवादा के रोह थाना क्षेत्र के बरुई गांव में ससुराल में रहकर कपड़े बेचने का काम करता था.
पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर
मृतक की पत्नी शबनम परवीन ने 10 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. पोस्टमॉर्टम मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में कराया गया है. यह घटना भीड़ की हिंसा और नफरत की भयावह सच्चाई को उजागर करती है, जिसमें एक व्यक्ति को धर्म के नाम पर जान से मार दिया गया.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना