बड़ी खबर: ठंड के चलते छत्तीसगढ़ के स्कूलों की टाइमिंग बदली! जानें किस जिले में कब से शुरू होंगी क्लासें
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार शीतलहर का प्रकोप जारी है. वहीं तापमान में गिरावट का सीधा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा था. इसी स्थिति को देखते हुए दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है.
दुर्ग में बदला स्कूलों का समय
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने समय बदलने का आदेश जारी किया है. यह आदेश 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है. यह कदम स्कूल जाने वाले बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए उठाया गया है.
जानें कब से लगेंगी क्लासें
परिवर्तित समय सारणी के अनुसार, दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक की प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वान्ह 08.00 बजे से पूर्वान्ह 11.45 बजे तक, और शनिवार को अपरान्ह 12.15 बजे से सायं 04.15 बजे तक चलेगी। और हाई/उ.मा.वि. की द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार तक अपरान्ह 12.00 बजे से सायं 04.45 बजे तक, और शनिवार को पूर्वान्ह 08.00 बजे से पूर्वान्ह 12.00 बजे तक संचालित होगी.
वहीं, एक पाली में संचालित होने वाली शालाओं का समय सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वान्ह 10.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक और शनिवार को पूर्वान्ह 08.00 बजे से पूर्वान्ह 12.00 बजे तक निर्धारित किया गया है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना