खुशखबरी : छत्तीसगढ़ में धान बेचने का एक और मौका, सरकार ने बढ़ाई किसान पंजीयन की तारीख...जानें नई डेट और फटाफट करें रजिस्ट्रेशन!
CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के धान किसानों के लिए जरूरी खबर है. अलग-अलग कारणों की वजह से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अपना पंजीयन नहीं करा पाने वाले किसान 15 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समिति एग्रीस्टैक पोर्टल पर लॉगिन की सुविधा के लिए सभी कलेक्टरों और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. साथ ही कैरीफॉरवर्ड, डूबान-वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की तारीख को 15 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है.
15 दिसंबर तक किसान करा सकते हैं पंजीयन
प्रदेश में धान खरीदी जारी है. इसके बाद भी कई जिलों में किसान पंजीयन को लेकर परेशान हैं. एकीकृत किसान पोर्टल के साथ ही एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने के कारण किसान धान भी नहीं बेच पा रहे. किसानों की इस परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने किसान पंजीयन की तारीख बढ़ा दी है. अब किसान एग्रीस्टैक पोर्टल पर 15 दिसंबर तक पंजीयन करा सकते हैं.
कृषि मंत्री ने जारी किए निर्देश
किसानों को पंजीयन को लेकर हो रही समस्या को देखते हुए कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने निर्देश दिए थे. इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से जारी पत्र में एग्रीस्टैक पोर्टल एवं एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन और तकनीकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए तहसीलदारों एवं समितियों अंतर्गत कृषि विभाग के नोडल अधिकारियों से अपेक्षा की गई है. साथ ही एग्रीस्टैक पोर्टल एवं एकीकृत किसान पोर्टल से संबंधित तकनीकी समस्या पर खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, संचालनालय कृषि और NIC समन्वय से सभी आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही थी.
बता दें कि कुछ जिलों में पंजीयन विवरण में किसानों के खसरों में एकीकृत किसान पोर्टल में फसल प्रविष्टि प्रदर्शित नहीं हो रही थी. साथ ही एकीकृत किसान पोर्टल में भी तकनीकी समस्या आ रही थी, जिस कारण किसान अपना पंजीयन नहीं करा पा रहे थे.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना