बालू के मुद्दे पर फिर हंगामा, सदन स्थगित! क्या बालू माफिया पर सरकार सख्त नहीं? जानें विपक्ष के आरोपों की पूरी कहानी
Ranchi: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है.सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू की गई. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से कई मुद्दों पर सवाल उठाया. जल नल योजना, अबुआ आवास जैसे मुद्दे को लेकर सदन में जोरदार बहस हुई. सदन की कार्यवाही फिलहाल 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
इससे पहले सदन में खरसावां गोलीकांड को लेकर खरसावां विधायक ने खरसावां गोलीकांड को लेकर न्यायिक आयोग गठित करने की मांग की शहीदों को लेकर मुकम्मल जानकारी के सवाल पर मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि न्यायिक आयोग ने ओडिशा और बंगाल जाकर जांच कमेटी ने स्वीकार किया कि लाखों लोग सभा में शामिल थे. सरकार एक कमेटी गठित कर शहीदों की पहचान को सामने लाने का प्रयास करेगी, सरकार अपनी प्रक्रिया पूरी कर शहीदों को चिन्हित करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी की गठन करेगी.
वहीं बालू के मुद्दे पर सदन में हंगामा शुरू हुआ. विधायक सीपी सिंह ने 100 रुपये में 100 सीएफटी बालू देने के सवाल को लेकर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया, इसके जवाब में मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि मैंने कल सदन में जो वक्तव्य दिया था, वह बिल्कुल सही है.कहा कि सरकार गुमराह नहीं कर रही है. अगर सदस्यों को सीएफटी समझ नहीं आता तो मैं कह रहा हूं कि 100 रुपया में एक ट्रैक्टर बालू मिलेगा. इसपर सदन में शोर शराब होने लगा. फिर अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना