ज्यादा समय फ्रीज में रखने से न्यूट्रिशन, टेस्ट और सेफ्टी पर पडता है असर
नई दिल्ली । हैल्थ एक्सपर्टस की माने तो फल एवं सब्जियों की तरह चिकन, मटन और फिश जैसे नॉनवेज फूड्स को भी सीमित समय तक ही फ्रिज या फ्रीजर में रखा जा सकता है। अधिक समय तक स्टोर करने पर इनकेप न्यूट्रिशन, टेस्ट और सेफ्टी पर असर ड़ता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कच्चा चिकन फ्रिज (रेफ्रिजरेटर) में रख रहे हैं तो यह 1-2 दिन के अंदर उपयोग कर लेना चाहिए। वहीं फ्रीजर में चिकन को सील-टाइट पैक में हफ्तों तक स्टोर किया जा सकता है। चिकन में मॉइश्चर कंटेंट ज्यादा होने की वजह से फ्रिज में इसके टिश्यू तेजी से टूटते हैं और यह जल्दी खराब होने लगता है। खराब होने के संकेत हैं अजीब या तीखी गंध, हल्का ग्रे रंग, और स्लाइमी या चिपचिपा टेक्सचर। मछली तापमान में बदलाव के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील होती है। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इसे खरीदते ही तुरंत पकाना सबसे सही है। यदि रखना जरूरी हो तो इसे बर्फ से भरे बाउल में रखकर फ्रिज में स्टोर करें, क्योंकि सामान्य फ्रिज तापमान में यह जल्दी फ्रेशनेस खो देती है। खराब मछली की पहचान तेज तीखी गंध और मिल्की लिक्विड से होती है।
मटन को 3 से 5 दिन तक फ्रिज में आराम से रखा जा सकता है, लेकिन इसे हमेशा सील-टाइट पैकेट में स्टोर करना चाहिए, क्योंकि इसके फैट में आसपास की महक जल्दी अब्जॉर्ब हो जाती है। अधिक मात्रा में होने पर इसे फ्रीजर में पैक कर सकते हैं। खराब मटन की पहचान है स्टिकी टेक्सचर, गंध आना और रंग का बदलना। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि नॉनवेज मीट को जितना ताजा पकाया जाए उतना सुरक्षित और स्वादिष्ट होता है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना