बिजली कर्मचारियों को झटका...पीएम सूर्य घर योजना' में पंजीयन नहीं कराया तो बंद होगी बिजली बिल की रियायत, जानें आदेश का पूरा सच!
CG News: छत्तीसगढ़ में पीएम सूर्य घर योजना में पंजीयन नहीं कराने वाले बिजली कर्मचारियों की बिल रियायत बंद कर दी गई है. कंपनी की ओर से नवंबर माह की खपत का पूरा बिल भेजा गया है, जिसके बाद कर्मचारियों में गहरा रोष है. कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है और प्रबंधन के निर्णय की आलोचना की है.
25 नवंबर थी पंजीयन की अंतिम तारीख
दरअसल, पावर कंपनी घरेलू उपभोक्ताओं में रूफटॉप सोलर लगाने को बढ़ावा दे रही है. इसी कड़ी में अधिकारियों और कर्मचारियों को पंजीयन करवाने के लिए 25 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी. लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी आधे कर्मचारियों ने पंजीयन नहीं कराया, जिससे प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाते हुए बिल रियायत बंद कर दी है. कंपनी के इस कदम से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है और वे जल्द ही इस मामले को लेकर बड़ा विरोध-प्रदर्शन करने की तैयारी में लगे हैं.
क्या है सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की एक बड़ी पहल है, जिसका लक्ष्य घर, दफ्तर और दुकानों में 24 घंटे रोशनी सुनिश्चित करना है. यह योजना लोगों को महंगे बिजली बिलों से राहत दिलाने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी मदद करेगी.
इस योजना के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन की संख्या तेजी से बढ़ रही है. जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं और अधिकारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि एक छोटा सा कदम बिजली बिल और बिजली कटौती दोनों से छुटकारा दिला सकता है. सूर्य घर योजना में सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली और भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है, ताकि लोग सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रेरित हों.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना