आज CM का बड़ा इवेंट: होम गार्ड्स परेड ग्राउंड में जुटेंगे जवान, क्या होंगे बड़े ऐलान? जानें लाइव अपडेट
MP News: मध्य प्रदेश में आज होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. राजधानी भोपाल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहां सुबह 10 बजे से समारोह की शुरुआत होगी. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और जवानों की सलामी लेकर उनका मनोबल बढ़ाएंगे. इस अवसर पर वे प्रदेशवासियों को सुरक्षा और जागरूकता से जुड़ा संदेश भी देंगे.
कार्यक्रम में अधिकारी और जवानों को सीएम करेंगे सम्मानित
होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा बल राज्य में आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, दुर्घटनाओं में सहायता और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते आए हैं. स्थापना दिवस का उद्देश्य उनके साहस, सेवा भावना और समर्पण को सम्मान देना है. कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा.
सीएम मोहन यादव का ऐसा रहेगा आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव का दिनभर का कार्यक्रम भी तय किया गया है. सुबह 9:30 बजे वे समत्व भवन में ब्रीफिंग लेंगे और उसके बाद 10 बजे होम गार्ड्स लाइन में होने वाले स्थापना दिवस एवं ‘मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक कार्य सम्मान’ समारोह में हिस्सा लेंगे. 11:15 बजे राजभवन में मुलाकात करेंगे, जबकि दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच समत्व निवास पर अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 7 बजे सीएम कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना