बिहार में भाजपा-जदयू में चल रहा है शह और मात का खेल और दोनों तरफ से क्रेडिट लेने की मची है होड़- एजाज अहमद
पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच सरकार के अंदर क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है, जबकि सरकार के स्तर से आम जनता के हितों के लिए कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। बिहार में एनडीए सरकार में जहां जदयू की ओर से नौकरी, रोजगार और विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है । वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपराध रोकने के नाम पर 400 सौ अपराधियों और माफियाओं की लिस्ट के माध्यम से कार्रवाई की बात की जा रही है। और इस तरह से भाजपा के द्वारा कहीं ना कहीं नीतीश जी के सुशासन को ही बट्टा लगाया जा रहा है क्योंकि 20 सालों से नीतीश कुमार ही बिहार के गृह मंत्री भी रहे हैं । और इस तरह की होड सरकार के स्तर से जो चल रहा है उससे आम जनता के हितों में कोई कार्य नहीं हो रहा है,बल्कि एक दूसरे को नीचा दिखाने की राजनीति के साथ जुमलेबाजी और क्रेडिट लेने की होड़ का सिर्फ बखान हो रहा है। इसके अलावा कुछ नहीं है। इससे आम जनता की हितों का नुकसान हो रहा है नई सरकार बनने के बाद सिर्फ होड़ और क्रेडिट की राजनीति चल रही है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोज सुबह उठकर पदाधिकारी के साथ पटना में निरीक्षण का कार्य करते हैं वह भी भाजपा कोटा के मंत्रियों को बिना सूचना दिए और वही पदाधिकारी उनके साथ होते हैं जो उनके पहले से विश्वास पात्र हैं जिस तरह से बिहार में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और जदयू में शह और मात का खेल चल रहा है, इससे ऐसा लगता है कि इस बार जो नई सरकार बनी है सिर्फ अपने बखान और क्रेडिट के फिर में ही मंत्री कार्य कर रहे हैं जनता के लिए इन लोगों के पास कोई वीजन और मिशन नहीं है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना