रांची ट्रैफिक अपडेट: मोरहाबादी में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, जानें वैकल्पिक मार्ग और डायवर्जन प्लान"
रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के कारण शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मालवाहक वाहनों के मैदान के आसपास प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। ऐसे वाहनों को रिंग रोड के रास्ते से आवागमन करना होगा। एसएसपी आवास, शिबू सोरेन आवास, अतिथिशाला और मोरहाबादी टीओपी मार्ग से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
परिवार और नागरिकों की सुविधा के लिए फुटबॉल मैदान, आर्मी मैदान और डीआईजी ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रिंग रोड, चांदनी चौक और राम मंदिर मार्ग से आने वाले वाहन मोरहाबादी फुटबॉल मैदान के पास पार्क कर सकते हैं। वहीं, बूड़ी मोड़, रिम्स और करमटोली चौक मार्ग से आने वाले वाहन आर्मी मैदान में पार्क किए जाएंगे। टीआरआई मैदान में भी कार्यक्रम में शामिल वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा है।
ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि मालवाहक वाहन रिंग रोड के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मोरहाबादी मैदान और आसपास के इलाकों में लगभग 500 जवान तैनात किए गए हैं। डीएसपी और थानेदार भी विशेष निगरानी में रहेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना