राज्य सलाहकार ने मुंगेली जिले के विभिन्न ग्रामों में स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण, जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश
रायपुर : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने आज जनपद पंचायत मुंगेली के ग्राम बरदुली, डोमनपुर, छतौना, फरहदा और सेमरचुवा का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, सामुदायिक सहभागिता, स्वच्छता व्यवहार में सुधार, तथा मिशन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के समय जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, महिला स्व सहायता समूह की सदस्य, स्वच्छाग्राही, सरपंच, सचिव एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सिंह ने सभी ग्रामों में स्वच्छता कार्यों को गति देने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने, तथा जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि स्वच्छ भारत मिशन तभी सफल होगा जब ग्रामीण, पंचायत और प्रशासन मिलकर संयुक्त प्रयास करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना