दिल्लीवासियों के लिए रोमांचक अवसर, हॉट-एयर बैलून की सवारी की जानकारी यहां पढ़ें
दिल्ली | इस वीकेंड से दिल्ली-एनसीआर के लोग हॉट-एयर बैलून की सवारी का मजा ले सकते हैं। हॉट एयर बैलून दिल्ली के बांसेरा पार्क (सराय काले खां के पास, यमुना के किनारे) लांच हो गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को इसका ट्रायल किया गया जोकि सफल रहा। ट्रायल के दौरान एलजी वीके सक्सेना ने खुद हॉट एयर बैलून की सवारी की।
शनिवार से आम जनता के लिए खुलेगा हॉट-एयर बैलून
एलजी वीके सक्सेना ने बताया कि दिल्ली के लोग हॉट-एयर बैलून का लुफ्त शनिवार (29 नवंबर) से उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पहले मैंने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि हम मनोरंजन के लिए नई चीजें लाते रहेंगे। हाल ही में कई पार्क और मनोरंजन की जगहें बनाई गई हैं, जिनमें हॉट-एयर बैलून की सुविधा भी शामिल है। इसके लिए मंगलवार को एक ट्रायल रन शुरू किया गया।
सक्सेना ने कहा कि मैंने राइड टेस्ट की। इससे मैं खुश और संतुष्ट हूं। सुरक्षा के नज़रिए से बैलून से चार रस्सियां बंधी हैं और हर रस्सी की कैपेसिटी सात टन है। आज हम ज़मीन से 120 फ़ीट की ऊंचाई पर गए। बाकी तीन जगहों पर पूरी तरह से लॉन्च होने के बाद, ये राइड्स लोगों और विज़िटर्स को दिल्ली के नेचुरल लैंडस्केप, रिवरफ़्रंट और सिटीस्केप का एक अनोखा एरियल व्यू देंगी, जिससे शहर के टूरिज़्म पोटेंशियल में काफ़ी बढ़ोतरी होगी।
हॉट-एयर बैलून के लिए कितने रुपये का लगेगा टिकट
हॉट-एयर बैलून का लुफ्त लेने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 3000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। एक बार में चार लोग बैलून में बैठ सकेंगे। अधिकारियों ने कहा कि ट्रिप्स 7 से 12 मिनट की होंगी और हर राइड में चार लोगों के बैठने की जगह होगी।
हॉट एयर बैलून के लिए टाइमिंग
हॉट एयर बैलून का लुफ्त 29 नवंबर से रोजाना सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक लिया जा सकता है। अगर खराब मौसम होता है तो इसे स्थगित भी किया जा सकता है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना