रांची ODI में धमाका! विराट कोहली आ गए, रोहित शर्मा शाम को लेंगे एंट्री, 30 नवंबर से SA से भिड़ंत!
Ranchi ODI Update: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों का रांची में पहुंचना शुरू हो गया है। बुधवार की सुबह सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली के आगमन की रही। उनके रांची एयरपोर्ट पहुंचते ही बड़ी संख्या में फैंस उमड़ पड़े। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण कोहली को सीधे बाहर ले जाकर होटल रेडिशन ब्लू पहुंचाया गया।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी आज शाम रांची पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि उनके आने पर एयरपोर्ट पर और भी बड़ी भीड़ देखने को मिल सकती है। फैंस सुबह से ही इस पल का इंतजार कर रहे हैं, जिससे Ranchi ODI Update लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
इससे पहले मंगलवार देर शाम प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और तिलक वर्मा रांची पहुंच चुके थे। सभी खिलाड़ियों को भारी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से होटल ले जाया गया। शहर में खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए फैंस की उत्सुकता साफ झलक रही थी।
रुतुराज गायकवाड़ निजी कारणों से मंगलवार को टीम से नहीं जुड़ पाए। अब उम्मीद है कि वे बुधवार या गुरुवार तक रांची पहुंचेंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका टीम के कई खिलाड़ी भी आज रांची आने वाले हैं, जिससे दोनों टीमों की तैयारियों में तेजी आने की संभावना है।
लगातार खिलाड़ियों के पहुंचने के बाद रांची का क्रिकेट माहौल पूरी तरह से गर्म हो चुका है। होटल, स्टेडियम और आसपास के इलाकों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। फैंस को उम्मीद है कि भारत इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर पकड़ मजबूत करेगा। Ranchi ODI Update फिलहाल रांची में खेल प्रेमियों की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना