दिल्ली मेट्रो विस्तार: इंदरलोक‑इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर में बनेगा 10 स्टेशनों का नया नेटवर्क
दिल्ली | दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी ने फेज 4 के तहत इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ मेट्रो लाइन के बीच चार अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर प्रोसेस शुरू कर दिया है। लाइवहिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, टेंडर अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद साल 2026 के मध्य तक निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। आपको बता दें, इस लाइन पर कुल 10 मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। इस लाइन की कुल लंबाई 12.377 किलोमीटर होगी।
9 स्टेशन अंडरग्राउंड बनेंगे
खबर के मुताबिक, मेट्रो की यह लाइन मौजूदा ग्रीन लाइन की विस्तारित परियोजना है। ग्रीन लाइन का मतलब बहादुरगढ़-इंद्रलोक-कीर्तिनगर है। इस लाइन पर इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी 9 स्टेशन अंडरग्राउंड ही बनेंगे। इसी क्रम में डीएमआरसी ने अब नई दिल्ली, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय-आईजी स्टेडियम और इंद्रप्रस्थ अंडरग्राउंड स्टेशनों के लिए ट्रेंडर प्रोसेस शुरू किया है।
तीन इंटरचेंज स्टेशन भी होंगे
खबर में कहा गया है कि इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन और पांच अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन को बनाने के लिए मई 2025 में टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिन स्टेशनों का निर्माण होना है, उनमें दयाबस्ती, सराय रोहिला, अजमल खान पार्क, झंडेवालान मंदिर और नबी करीम स्टेशन शामिल हैं। इस कॉरिडोर पर नई दिल्ली से इंद्रप्रस्थ के बीच तीन इंटरचेंज स्टेशन भी होंगे। ये स्टेशन हैं-नई दिल्ली. दिल्ली गेट और इंद्रप्रस्थ।
दिल्ली गेट वायलेट लाइन के स्टेशन के साथ, इंद्रप्रस्थ ब्लू लाइन के साथ और नई दिल्ली येलो लाइन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और ग्रीन लाइन के साथ इंटरचेंज स्टेशन होंगे। ऐसा होने पर कश्मीरी गेट की तर्ज पर नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन तीन मेट्रो लाइन के साथ इंटरचेंज स्टेशन कहलाएगा। मौजूद समय में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 394 किलोमीटर है। कुल 12 लाइनें हैं और 289 मेट्रो स्टेशन हैं।
इस साल हासिल की है ये उपलब्धि
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने इसी साल मेट्रो विस्तार के चौथे चरण के तहत आगामी गोल्डन लाइन पर तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी स्टेशन पर सुरंग बनाने में सफलता हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह मेट्रो विस्तार के चौथे चरण का हिस्सा है। यह सुरंग तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर मां आनंदमयी मार्ग को तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी से जोड़ती है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना