ATM से पैसा निकालने गया शख्स, कार्ड फंसने पर बाहर आते ही चार ट्रांजैक्शन में पैसे काट लिए गए
बिहार | बिहार के पटना में एक शख्स के अकाउंट्स से हजारों रुपये की निकाल लिए गए. वह एटीएम कार्ड से पैसे निकालने पहुंचा था, लेकिन उसका एटीएम कार्ड मशीन में ही फंस गया, जिसके बाद उसने काफी कोशिश की. लेकिन एटीएम नहीं निकाल पाया. इसके बाद जैसे ही एटीएम से बाहर आया उसके अकाउंट से 4 बार में 35 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया |
ये मामला पटना सिटी के रानीपुर गांव से सामने आया है, जहां रहने वाले अमर अंबष्ठ के अकाउंट से पैसे निकाले गए हैं. अमर अंबष्ठ का कहना है कि वह नून के चौराहा स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था. उसने पैसे निकालने के लिए कार्ड मशीन में डाला, लेकिन पैसे तो निकले नहीं और अमर का एटीएम कार्ड भी मशीन में ही फंस गया |
4 बार में अकाउंट से उड़ गए पैसे
इसके बाद अमर ने एटीएम में लिखे नंबर पर कॉल कर हेल्प मांगी. कॉल पर उसे जो गाइडलाइन बताई गई उसने उसी मुताबिक कार्ड को निकालने की कोशिश की, लेकिन वह कार्ड नहीं निकाल पाया. ऐसे में काफी कोशिश करने के बाद वह एटीएम से बाहर आने लगा कि तभी उसने अकाउंट से 4 बार में पैसे कटे और लगातार मैसेज आने लगे. एक-एक कर अमर के अकाउंट से 35 हजार रुपये निकल गए |
साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत
जब अमर के फोन में पैसे कटने के मैसेज आए तो वह फिर से एटीएम गया. वहां उसने देखा कि एक शख्स अंदर बैठा हुआ है और मोबाइल पर एटीएम का फुटेज देख रहा है. अमर ने अपने साथ ही हुई घटना की जानकारी उस शख्स को दी और उससे मदद मांगी, लेकिन उसने इनकार कर दिया और कहा कि ये काम बैंक स्टाफ ही कर सकती है. इसके बाद अमर से मामले की शिकायत साइबर सेल और खाजेकलां थाना में दर्ज कराई. पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई |
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना