छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत, लेकिन फिर से गिरेगा पारा! जानें कब और कैसे रहेगा मौसम
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड का असर कम रहेगा. यानी ठंड से हल्की राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है. पिछले 3-4 दिनों से अधिकतर जिलों में ठंड में थोड़ी राहत महसूस की जा रही है. वहीं, राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है.
3 दिन ठंड से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 3 दिनों तक लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलने वाली है. इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी. आज 23 नवंबर को सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है. इस कारण मौसम विभाग ने इन जगहों के लिए अलर्ट भी जारी किया है.
दुर्ग सबसे ज्यादा ठंडा
मैदानी क्षेत्रों में दुर्ग सबसे ठंडा जिला बना हुआ है. हालांकि पिछले तीन दिनों में यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से बढ़कर 13.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इसी तरह रायपुर में भी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से बढ़कर करीब 16 डिग्री सेल्सियस हो गया है.
पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस (रायपुर) और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस (अंबिकापुर) दर्ज किया गया. चार दिन पहले अंबिकापुर में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो पिछले 10 सालों में नवंबर महीने में पहली बार हुआ है.
रायगढ़ में जगह-जगह अलाव
रायगढ़ में ठंड से राहत देने के लिए नगर निगम ने शहर के 9 प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है. इनमें मेडिकल कॉलेज (2 जगह), चक्रधर नगर ऑटो पार्किंग, रामनिवास टॉकीज चौक, रेलवे स्टेशन, अशर्फी देवी अस्पताल, जिला अस्पताल, केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड, मिनी माता चौक और शनि मंदिर शामिल हैं, जहां अलाव जलाए जा रहे हैं. ये स्थान रात में सबसे ज्यादा आवाजाही वाले हैं, इसलिए यहां विशेष ध्यान दिया गया है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना