AQI खतरनाक स्तर पर: सरकार ने बदले GRAP के प्रोटोकॉल, कई पाबंदियाँ पहले ही लागू होंगी
दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा के लगातार खराब होने के बीच कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. ये बदलाव सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी के बाद तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं. CAQM ने बताया कि GRAP की मौजूदा गाइडलाइन 13 दिसंबर 2024 को जारी हुई थी, लेकिन वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके शेड्यूल में संशोधन जरूरी था.
17 और 19 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि आयोग को प्रदूषण बढ़ने का इंतजार नहीं करना चाहिए और समय रहते सख्त कदम उठाने चाहिए. इसी के बाद CAQM की GRAP उपसमिति ने 20 नवंबर को सभी संबंधित विभागों के साथ विस्तृत बैठक की और कई बड़े बदलावों को मंजूरी दी. GRAP में कई खास बदलाव किए गए हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि इससे प्रदूषण से निपटने में काफी मदद मिलेगी.
स्टेज-II के कई नियम अब स्टेज-I में लागू होंगे, जिनमें शामिल हैं
- बिना कटौती बिजली सप्लाई सुनिश्चित करना, ताकि डीजल जनरेटर का उपयोग न हो
- ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती
- टीवी, रेडियो और अखबारों के माध्यम से प्रदूषण संबंधी अलर्ट और परामर्श
- सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बढ़ाना, CNG/इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो की फ्रीक्वेंसी में वृद्धि
जानें नए नियम
स्टेज-III के नियम स्टेज-II में लाए गए हैं, जिनमें सरकारी दफ्तरों और नगर निगमों के कार्यालय समय में बदलाव भी शामिल है. केंद्र सरकार भी अपने कार्यालयों के समय में बदलाव पर फैसला लेगी. इसके अलावा, स्टेज-IV के कुछ नियम अब स्टेज-III में लागू होंगे, जिनमें सरकारी, निजी और नगरपालिका कार्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ को घर से काम करने की अनुमति देने जैसे प्रावधान शामिल हैं|
बदलावों को तत्काल लागू करने का आदेश
CAQM ने स्पष्ट किया है कि GRAP के स्टेज-I, स्टेज-II और स्टेज-III 14 अक्टूबर, 19 अक्टूबर और 11 नवंबर 2025 से पहले ही लागू हैं. अब इन चरणों में किए गए संशोधनों को तुरंत लागू करना सभी एजेंसियों के लिए अनिवार्य होगा. आयोग ने आदेश जारी कर सभी विभागों से कहा है कि नए बदलावों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से लागू करें|
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना