जमशेदपुर में चलती कार में लगी आग, 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान...मची अफरा -तफरी
टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.यह घटना उस समय हुई जब कार मालिक अपने बेटे को ट्रेन में चढ़ाने के लिए स्टेशन के अंदर गए हुए थे. हालांकि, कार में कोई मौजूद नहीं होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ.
आग बुझाने में करनी पड़ी मशक्कत
स्थानीय लोगों ने तुरंत आग लगने की सूचना रेल पुलिस और बागबेड़ा थाना को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, यहां तक कि आग बुझाने के कार्य में जेसीबी मशीन की भी मदद ली गई. काफी प्रयास के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया. इस दौरान सड़क पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा.
स्टेशन छोड़ने आए थे परिवार
बताया जा रहा है कि गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक अपनी पत्नी के साथ बेटे को स्टेशन छोड़ने के लिए कार से टाटानगर पहुंचे थे.उन्होंने अपनी कार सड़क के किनारे लगाई और तीनों बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में चढ़ाने के लिए स्टेशन के अंदर चले गए.जब वे स्टेशन से बाहर लौटे, तो उन्होंने अपनी कार को धू-धू कर जलता देखा.
बागबेड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि कार में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका है. उन्होंने पुष्टि की कि घटना के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना