भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की
नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस दौरे के समय मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इसके बाद बुधवार को उन्होंने रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले वार्षिक भारत-रूस लीडर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा की।
दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर विदेश मंत्री जयशंकर ने लिखा, “आज सुबह मॉस्को में प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मिलकर खुशी हुई। अगस्त 2025 में 26वें आईआरआईजीसी-टीईसी के लिए हमारी पिछली बैठक के बाद से हुई प्रगति का जायजा लिया। अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले वार्षिक भारत-रूस लीडर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा की।”
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर में भारत आने की उम्मीद है। इसे लेकर क्रेमलिन की ओर से तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दी। उन्होंने पिछली बार दिसंबर 2021 में इस शिखर सम्मेलन के 21वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था।
विदेश मंत्री जयशंकर ने मॉस्को में पुतिन से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति पुतिन को वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बारे में अपडेट दिया।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना