माहिका संग हार्दिक का रोमांस छाया सोशल मीडिया पर, किस और लिफ्ट पोज़ ने बढ़ाई हलचल!
जब से हार्दिक पांड्या ने मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया तब से अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेडी लव पर प्यार लुटाते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. मंगलवार शाम को भी, क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें से कुछ में वे अपनी गर्लफ्रेंड माहिका संग रोमांटिक अंदाज में नजर आए |
हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को किस करते हुए वीडियो की शेयर
हार्दिक पांड्या द्वारा शेयर की गई एक वीडियो में,वे और माहिका ट्रेडिशनल आउटफिट में कैमरे के सामने पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं. इस दौरान हार्दिक अपनी लेडी लव के गालों पर किस करते भी नज़र आते हैं. वहीं एक और वीडियो में दोनों कुछ पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह क्लिप उनके दिवाली सेलिब्रेशन की हो सकती है |
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री ली हुई है. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. वह कई म्यूदिक वीडियो, इंडीपेंडेट फिल्मों और तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो जैसे ब्रांड्स के एड कैंपेन में नज़र आ चुकी हैं. उन्होंने मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे टॉप इंडियन डिज़ाइनरों के लिए रैंप वॉक भी किया है. 2024 में, माहिका को इंडियन फ़ैशन अवार्ड्स में "मॉडल ऑफ़ द ईयर (न्यू एज)" अवॉर्ड भी मिला था |
हार्दिक पांड्या का पिछले साल नताशा से हुआ था तलाक
हार्दिक पांड्या की शादी बॉलीवु़ड एक्ट्रेस स्टेनकोविक से हुई थी. दोनों ने मई 2020 में शादी की और फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से दोबारा वेडिंग की थी. हालांकि जुलाई 2024 में इस जोड़ी ने तलाक की अनाउंसमेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था. बता दें कि हार्दिक और नताशा का एक बेटा अगस्त्य भी है |
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना