SIR के नाम पर ठगी का नया तरीका...BLO बनकर OTP मांग रहे ठग, जानिए कैसे बचें
Raipur Cyber Alert: रायपुर पुलिस ने ‘विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)’ के नाम पर हो रही साइबर ठगी को लेकर लोगों को जागरूक रहने के लिए अलर्ट किया है. इसमें ठग सरकारी एजेंसी बनकर ओटीपी और बैंकिंग जानकारी मांग रहे हैं. फर्जी BLO बनकर कॉल कर दस्तावेजों और मोबाइल नंबर अपडेट करने के नाम पर जानकारी मांगते हैं. इसे लेकर रायपुर पुलिस ने सावधानी बरतने की अपील की है.
SIR के नाम पर साइबर ठगी
फर्जी SIR कॉल
ठग SIR के नाम पर फर्जी BLO बनकर कॉल करते हैं एवं पीड़ित को यह कहते हुए झांसे में लेते हैं कि आपके दस्तावेज या मोबाइल नंबर SIR फॉर्म में अपडेट नहीं हुए हैं. प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर वे OTP और निजी जानकारी ले लेते हैं.
2. जासूसी ऐप का जाल
ठग ‘SIR’ के नाम की फर्जी एपीके फाइल या लिंक भेजते हैं. आरोपित लिंक के जरिए इस एप को इंस्टाल करने के लिए कहते हैं. यह ऐप पूरी तरह स्पाइवेयर होता है, जो मोबाइल का नियंत्रण अपराधियों तक पहुंचा देता है. इसके इंस्टाल होते ही वे ओटीपी पढ़ सकते हैं, स्क्रीन रिकार्डिंग देख सकते हैं और बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच बना सकते हैं.
3. सरकारी लोगो का भी इस्तेमाल कर रहे ठग
दुसरे राज्यों में भी SIR के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. जहां ठग रकारी जैसे नाम और लोगो का दुरुपयोग है. फर्जी ऐप, लिंक और कालर आइडी पर सरकारी विभागों जैसे प्रतीक, चिन्ह और नाम का उपयोग किया जा रहा है, ताकि व्यक्ति को लगे कि यह असली सरकारी वेरिफिकेशन है. अधिकारी मानते हैं कि सरकारी प्रतीकों का यह दुरुपयोग लोगों को भ्रमित कर रहा है और साइबर ठगी की घटनाओं को बढ़ा रहा है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना