बेगूसराय में राहुल गांधी के 'मछली प्रेम' का नहीं चला जादू, NDA प्रत्याशी ने 31 हजार वोटों से रही बाजी!
Bihar results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम शुक्रवार (14 नवंबर) को आ गए. जिसमें महागठबंधन को करारा झटका लगा है. इस चुनाव में एनडीए-महागठबंधन दोनों दलों के बड़े-बड़े दिग्गज चुनावी मैदान में प्रचार करते नजर आए. चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी इस बार पूरे दमखम के साथ अगल अंदाज में नजर आए. उन्होंने इस दौरान बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में मछुआरों के साथ गहरे पानी में जाकर मछली पकड़ी, जो उनकी जनता से सीधे जमीनी जुड़ाव माना जा रहा था. लेकिन बेगूसराय में महागठबंधन के प्रत्याशी की करारी हार हुई. कांग्रेस उम्मीदवार अमिता भूषण करीब 31 हजार मतों के अंतर से हार गईं.
इस दौरान राहुल गांधी के साथ वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी साथ रहें. उनकी भी पार्टी का इस चुनाव में खाता नहीं खुला. कांग्रेस उम्मीदवार अमिता भूषण की हार यह दिखाती है कि मतादाताओं को आकर्षित करने में नाकामयाब रहीं. जिसकी वजह से इतने बड़े अंतर से हार हुई. इस सीट पर पहले ही चरण में मतदान हो गया था, जिसमें कांग्रेस ने अमिता भूषण, भाजपा ने कुंदन कुमार और जनसुराज ने सुरेंद्र कुमार सहाय को प्रत्याशी बनाया था.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना