छपरा चुनाव 2025: खेसारी लाल यादव की चुनौती, छोटी कुमारी की बढ़त, छपरा सीट पर कड़ा मुकाबला...जानिए ताजा रुझान
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना सुबह से जारी है और छपरा सीट पर बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां आरजेडी प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एनडीए उम्मीदवार छोटी कुमारी के बीच वोटों का फासला बेहद कम है। ताज़ा रुझानों में छोटी कुमारी 3,000 से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि खेसारी दूसरे स्थान पर हैं।
दिलचस्प बात यह है कि मतगणना के शुरुआती चरण में खेसारी लाल यादव आगे चल रहे थे, लेकिन अब बढ़त छोटी कुमारी के पास चली गई है। जन सुराज पार्टी के जय प्रकाश सिंह तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। कुल मिलाकर मुख्य मुकाबला खेसारी बनाम छोटी कुमारी के बीच ही दिखाई दे रहा है।
चुनावी प्रचार के दौरान खेसारी लाल यादव ने एनडीए से लेकर सरकार की नीतियों पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने बार-बार कहा था कि पिछले 20 सालों में एनडीए सरकार के शासनकाल में बिहार में अपेक्षित विकास नहीं हुआ और युवा राज्य छोड़ने को मजबूर हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहे खेसारी ने सोशल मीडिया, रोड शो और लोकप्रियता का भरपूर इस्तेमाल करके माहौल बनाने की कोशिश की।
छपरा सीट से निर्दलीयों को मिलाकर कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह सीट बीजेपी के लिए हमेशा से अहम रही है। 2010, 2015 और 2020—तीनों चुनावों में BJP ने यहां जीत दर्ज की है। इस बार पार्टी ने नया चेहरा उतारते हुए जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष छोटी कुमारी को टिकट दिया है, जो फिलहाल मजबूत स्थिति में दिख रही हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना