तैयार हैं ईरान की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल...........वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क निशाने पर
तेहरान। ईरान ने दावा किया है कि उसके पास एक नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) है, जो करीब तैयार है। यह मिसाइल 10,000 किलोमीटर दूर तक मार कर सकती है। अगर यह सच है, तब यह मिसाइल यूरोप और अमेरिका के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकती है। एक वीडियो में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर्प्स (आईआरजीसी) के कमेंट्री के साथ मिसाइल साइलो, मोबाइल लॉन्चर और पुरानी लॉन्चिंग की फुटेज दिखाई गई। वीडियो कहता है कि मिसाइल का विकास पूरा हो चुका है। लेकिन कोई स्वतंत्र साक्ष्य नहीं है, जैसे सैटेलाइट इमेज या 10,000 किमी की टेस्ट फ्लाइट का वीडियो।
पहले ईरान के नेता 2,000 किलोमीटर की रेंज की सीमा पर ही रुकते थे। यह सीमा गल्फ देशों, इजरायल और पूर्वी यूरोप तक कवर करती थी। लेकिन अब 10,000 किमी का दावा बहुत बड़ा बदलाव है। ईरान पहली बार अमेरिका के पूर्वी तट जैसे वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क जैसे शहरों को निशाना बना सकेगा। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि ईरान का सैटेलाइट लांच व्हीकल प्रोग्राम (जैसे सिमोर्घ और कासेद) इसमें मदद कर रहा है। ये स्पेस मिशन के लिए हैं, लेकिन मिसाइल बनाने में भी इस्तेमाल हो सकते हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग कहता है कि ये दोहरे इस्तेमाल वाले प्रोग्राम हैं स्पेस और मिसाइल दोनों के लिए है।
मिसाइल को रोड-मोबाइल लांचर पर रखा जा सकता है, जो छिपाना आसान है। ईरान हाल में सॉलिड-फ्यूल वाली मिसाइलें पसंद कर रहा है, क्योंकि वे जल्दी लांच हो जाती है। लेकिन इतनी लंबी रेंज के लिए सॉलिड फ्यूल बनाना मुश्किल है। ईरान के नेता अब खुद को वैश्विक ताकत बता रहे हैं। यह दावा सिर्फ हथियार नहीं, बल्कि अमेरिका को चेतावनी है। ईरान पर सैंक्शन हैं और अंदर असंतोष बढ़ रहा है, इसलिए यह मनोवैज्ञानिक ताकत देता है। ईरान अक्सर हथियारों की क्षमता बढ़ा-चढ़ाकर बताता है। इस दावे के साथ कोई फ्लाइट डेटा, प्रभाव वाली फुटेज या ट्रैकिंग नहीं है। वारहेड (विस्फोटक) कितना ताकतवर है, या न्यूक्लियर के लिए बनेगा या नहीं-यह स्पष्ट नहीं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना