पोछा लगाने के भी होते हैं नियम? इन 2 दिन छूने की भी न करें भूल, अक्सर महिलाएं कर बैठती हैं गलती
वास्तु शास्त्र का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है. इसलिए लोग घर बनवाने से लेकर चीजों को रखने तक में वास्तु का ध्यान रखते हैं. सभी के अपने-अपने वास्तु नियम होते हैं. इसी तरह घर में पोछा लगाने के भी नियम होते हैं. जी हां, पोछा लगाने के दौरान हुई गलतियां दुख का कारण बन सकती है. वास्तु के अनुसार, सूर्योदय के बाद और दोपहर से पहले पोछा लगाने शुभ होता है. इसके अलावा पोछा हमेशा घर के प्रवेश द्वार से शुरू करके घर के भीतर की ओर लगाना चाहिए. ऐसे में सवाल है कि आखिर, पोछा लगाने के वास्तु नियम क्या हैं? पोछा किस दिन नहीं लगाना चाहिए पोछा?
1. गुरुवार: ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र बताते हैं कि, वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गुरुवार को पोछा लगाने से बचना चाहिए. ऐसा करने से बृहस्पति देव नाराज होता है. साथ ही घर में दोष का कारण भी बन सकता है. वहीं, नियमों को मानने वाले लोग को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है.
2. एकादशी: घर में एकादशी के दिन भी पोछा लगाने से बचना चाहिए. ऐसा करने से जातक के परिवार को बुरा प्रभाव पड़ते का खतरा बढ़ता है. साथ ही, किसी भी कार्य को करने से पहले ही अड़चन आ सकती है.
पोछा लगाने का सही समय: वास्तु के अनुसार, घर में पोछा लगाने का सबसे अच्छा समय ब्रह्म मुहूर्त होता है. यह समय सूर्योदय से लगभग 1.5 घंटे पहले का माना जाता है. ऐसा कहा गया है कि इस समय में पोछा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है. वहीं सूर्योदय या उसके तुरंत बाद भी पोछा लगाना भी अच्छा माना गया है, इससे घर में उन्नति आती है.
किस समय न लगाएं पोछा: कभी भी घर में दोपहर के समय पोछा नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इस समय सूरज अपने चरम पर होता है और इस समय पोछा लगाने से घर में आने वाली सौर ऊर्जा का पूरी तरह से लाभ नहीं मिलता. वहीं सूर्यास्त के बाद भी पोछा नहीं लगाना चाहिए. इससे आपके घर में नकारात्मकता आती है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना