Bihar Election 2025: आरजेडी का बड़ा दावा — सड़क पर मिलीं VVPAT पर्चियां, चुनाव आयोग ने दी सफाई
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के बाद अब VVPAT विवाद सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने दावा किया है कि समस्तीपुर जिले में ईवीएम से निकलने वाली VVPAT पर्चियां सड़क पर फेंकी हुई मिलीं। आरजेडी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरजेडी ने अपनी ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर लिखा — “समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के KSR कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां फेंकी हुई मिलीं। कब, कैसे, क्यों और किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? क्या ‘चोर आयोग’ इसका जवाब देगा?” पार्टी ने इसे “लोकतंत्र के खिलाफ साजिश” करार दिया है।
इस दावे के बाद चुनाव आयोग हरकत में आ गया। आयोग ने समस्तीपुर के जिलाधिकारी को तुरंत मौके पर जांच करने के निर्देश दिए। जांच के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि ये मॉक पोल की VVPAT पर्चियां थीं, जो चुनाव से पहले परीक्षण के दौरान उपयोग की गई थीं।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि इन पर्चियों का मतदान प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। हालांकि, लापरवाही बरतने के आरोप में एआरओ (सहायक निर्वाचन अधिकारी) को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
https://x.com/RJDforIndia/status/1987082762952564992?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1987082762952564992%7Ctwgr%5E346150a9c17b1fbd3e2e05218cf72992a7b280ab%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fvistaarnews.com%2Findia-news%2Fbihar-election-samastipur-vvpat-slips-found-rjd-releases-video%2F
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना