बिहार चुनाव के बीच राहुल गांधी के एमपी दौरे पर सीएम मोहन यादव का तंज: “बाराती तैयार, दूल्हा भाग गया”
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग में अब केवल तीन दिन बचे हैं। इस बीच जहां सभी प्रमुख नेता बिहार में जमकर प्रचार कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज मध्यप्रदेश के पचमढ़ी दौरे पर होना राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। इसी को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर बड़ा तंज कसा है।
सीएम मोहन यादव ने बिहार के बांका जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी मनोज यादव की जनसभा में कहा, “बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि पप्पू (राहुल गांधी) को समझ ही नहीं आता कि चुनाव होता कैसे है। जहां चुनाव हो रहा है, वहां होने के बजाय वे पचमढ़ी में छुट्टी मनाने गए हैं। ऐसा कभी होता है क्या?”
उन्होंने आगे व्यंग्य करते हुए कहा, “घोड़ी तैयार, बैंड तैयार, बाराती तैयार और दूल्हा भाग गया — ऐसा सिर्फ कांग्रेस में ही हो सकता है। बाद में ये लोग कहेंगे कि हमारा ये हो गया, हमारा वो हो गया। अरे, तुम्हारे तो कर्म ही ऐसे हैं।”
दरअसल, राहुल गांधी शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए पचमढ़ी पहुंचे थे। इस दौरान बिहार में चुनावी माहौल गर्म है, लेकिन कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मैदान से गायब दिख रहा है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी और नीतीश कुमार की टीम जनता के बीच सक्रिय है, जबकि कांग्रेस नेतृत्व चुनाव को गंभीरता से नहीं ले रहा।
अंत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि चुनाव प्रचार जिम्मेदारी है, छुट्टी नहीं। बिहार जैसे महत्वपूर्ण चुनाव में उनकी गैरमौजूदगी जनता के बीच गलत संदेश दे रही है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना