मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद भरा गणना फार्म, चुनाव आयोग पर फिर साधा निशाना
कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) शुरू होने के दिन ही मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर उतरकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पैदल मार्च करते हुए विरोध किया था।
मुख्यमंत्री ने खुद बीएलओ से एसआइआर के लिए गणना फार्म लिया
अब बुधवार को चुनाव आयोग के बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) उनके कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने खुद बीएलओ से एसआइआर के लिए गणना फार्म लिया।
मुख्यमंत्री ने बीएलओ को कहा कि फार्म भरे जाने के बाद, उनका कार्यालय उन्हें फोन करके सूचित करेगा। बीएलओ को मुख्यमंत्री तक पहुंचने के लिए नियमों का पालन करना पड़ा।
मुख्यमंत्री आवास गए बीएलओ अमित कुमार राय वर्तमान में बंगाल सरकार में नागरिक सुरक्षा विभाग के कर्मचारी हैं।
आयोग की विशेष टीम आज से उत्तर बंगाल में करेगी बैठक
भारत के चुनाव आयोग की तीन सदस्यीय विशेष टीम एसआइआर की देखरेख के लिए गुरुवार से उत्तर बंगाल में वहां के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी।
उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती, प्रमुख सचिव एसबी जोशी और उप सचिव अभिनव अग्रवाल के नेतृत्व में टीम कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों में एसआइआर को लेकर बैठक करेगी।
अब तक 84 लाख से अधिक गणना फार्म वितरित
बंगाल में एसआइआर के तहत राज्य भर में घर-घर जाकर 80,000 से अधिक बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) ने बुधवार शाम चार बजे तक 84 लाख से अधिक गणना फार्म वितरित कर दिया। यह जानकारी बुधवार की शाम को चुनाव आयोग की ओर से दी गई है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा कदम, भारत-पाक ने सौंपी न्यूक्लियर साइट्स की जानकारी
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में श्रद्धा का सैलाब, जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन
न्यू ईयर 2026: विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत
टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
कसाब को मिला वक्त तो डांगा को क्यों नहीं?’— BJP अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब एक और कथावाचक ने शाहरुख खान पर साधा निशाना